कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  के ब्रेकअप की खबरें आजकल चर्चाओं में बनी हुई है और दोनों के ब्रेकअप के किस्से तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं।

हालाँकि इन खबरों के बीच कियारा आडवाणी का एक पोस्ट सामने आया है और इस पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। कियारा ने फिल्म ‘शेरशाह’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

कियारा ने अपने इंस्टा अकाउंट से धर्मा प्रोडक्शन का पोस्ट री-पोस्ट कर शेरशाह से जुड़ी खास खबर साझा की है। इस पोस्ट में कहा गया है कि- ये फिल्म बेस्ट वेब फिल्म (हिंदी) के तौर पर सेलेक्ट की गई है।

फिल्म शेरशाह हिट लिस्ट ओटीटी अवॉर्ड्स में शुमार हो चुकी है। दूसरी तरफ कियारा को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। जी हाँ और इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा बेस्ट मेल एक्टर अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।

आप सभी देख सकते हैं कियारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी सेक्शन से दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें एक तस्वीर में सिद्धार्थ कियारा दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में कियारा का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड नजर आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *