पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के बच्चों ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई. बॉलीवुड के इन स्टार किड्स में अब एक नाम क्रिकेट की दुनिया की नामी हस्ती की बेटी का भी जुड़ने जा रहा है.

जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर  की बेटी सारा तेंदुलकर की. सचिन की बेटी सारा ने बॉलीवुड में कदम रखने की पूरी तैयार कर ली है. सारा तेंदुलकर अभिनय में अपनी दिलचस्पी दिखा रही हैं. इतना ही नहीं, वह एक्टिंग क्लास भी ले रही हैं और वह कुछ ब्रांड्स से भी जुड़ी हैं.

इस बीच सारा ने लंदन की यूनिवर्सिटी से अपनी मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी की. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेडिकल की पढ़ाई करने के बावजूद सारा की तमन्ना है कि वह ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनें.

पहले भी यह अफवाह उड़ी थीं कि सारा अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं, लेकिन सारा के पिता सचिन ने उस समय यह कहकर इन खबरों पर विराम लगा दिया था कि उनकी बेटी अभी पढ़ाई में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *