भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट  से लोकसभा सांसद ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा- “आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास!”

उन्होंने लिखा- “अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी,जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।। जय श्री राम।।”

इससे पहले लाउडस्पीकर विवाद के दौरान साक्षी महाराज ने कहा था “लाउडस्पीकर से नहीं हनुमान चालीसा बजाई जानी चाहिए और ना ही अजान पढ़ी जानी चाहिए. उन्होंने कहा सरकार का जो भी निर्देश हो उसे सभी को मानना चाहिए.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *