आए दिन किसी ना किसी स्टार कपल के ब्रेकअप की खबरें मायानगरी में छाई रहती है, हाल ही में बॉलीवुड के परफेक्ट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई।

भले ही दोनों स्टार्स ने अपना रिलेशन कभी ऑफिशियल नहीं किया था  उनके अफेयर की चर्चा काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में चल रही थी। दोनों को अक्सर साथ में शहर में घूमते और एयरपोर्ट भी साथ देखा जाता था।

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर तुर्की में है और वहीं से उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है, इस फोटो में वह समंदर के बीच नजर आ रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में स्टीव मार्टिन का कोट लिखा है-रोशनी के बिना दिन कुछ ऐसा है जैसे कि रात।’ इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ शूटिंग, लाइफ और वाटरबेबी लिखा है।

सिद्धार्थ के अलावा कियारा ने भी अपनी एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो फूलों को प्यार से निहारती और उन्हें देखकर स्माइल करती नजर आ रही हैं। अपनी फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-मुस्कुराहट फैलाओ, हंसी को बढ़ावा दो और प्यार को पैदा करो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *