आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता की किरदार निभाने वाली ‘सान्या मल्होत्रा’ ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।

वह आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। पिछले दिनों वह ‘लव हॉस्टल’ में नजर आई थीं।इन सबके बीच, ऐसी अफवाहें हैं कि वह एटली की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करेंगी। खैर, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म के निर्देशक एटली ने हफ्ते भर के लिए हाई-ऑक्टेन स्टंट तैयार किए थे। सान्या ने इससे पहले कभी एक्शन सीन नहीं किए है लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए बंदूक चलाने के बेसिक तरीके सीख लिए हैं।

एटली की इस अपकमिंग फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और सान्या मल्होत्रा दोनों को ही फैंस हाई-इंटेंसिटी स्टंट सीन करते देखने वाले हैं।  कैमरे के सामने बंदूक के साथ सीन करने से पहले उन्होंने कुछ घंटों तक काफी प्रैक्टिस की।

एटली की फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *