आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’  सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए एकदम तैयार है. फिल्म के निर्माताओं इसे इसी साल रिलीज करने के लिए 2 दिसंबर की तारीख को लॉक कर लिया है.

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. बता दें कि यह आयुष्मान की पहली एक्शन फिल्म है.

‘एन एक्शन हीरो’  के नए पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा- “2 दिसंबर 2022 तक धुंध में रहें.”. पोस्टर में आयुष्मान का बेहद ब्लर चेहरा दिख रहा है.

बता दें कि फिल्म की घोषणा कुछ समय पहले की गई थी और इसकी शूटिंग 2021 में शुरू हुई थी. फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के साथ, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख तय कर ली है. फिल्म में आयुष्मान के साथ फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं.

फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं. फिल्म को लेकर निर्देशक का कहना है कि आयुष्मान और जयदीप को ‘एन एक्शन हीरो’ में एक साथ लाना धमाकेदार होगा. दोनों शानदार कलाकार हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *