एक्टर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

टाइगर और तारा इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दोनों को साजिद नाडियाडवाला के मुंबई ऑफिस पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में टाइगर ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने शूज पहने हुए हैं। शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं तारा ब्लैक फॉर्मल आउटफिट में दिखाई दे रही है।

दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। टाइगर और तारा की ट्विनिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

‘हीरोपंती 2’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर और तारा के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी अहम रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *