आईपीएल  एक ऐसा मंच है जहां से कई खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह मिली है और कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में नजरअंदाज होने के बाद आईपीएल में चमके हैं।

कुछ इसी तरह से आईपीएल 2022 के खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें नेशनल टीम से दरकिनार कर दिया गया, लेकिन यह खिलाड़ी आईपीएल के मंच पर दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर आगे निकल रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि इन खिलाड़ियों की वर्ल्ड कप 2022 की राह भी साफ हो सकती है।

युजवेंद्र चहल
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सिलेक्टर्स को उन्हें सिलेक्ट नहीं करने का करारा जवाब दिया है और इस आईपीएल के सीजन में उन्होंने शानदार कमबैक किया। अब तक राजस्थान रॉयल्स के 6 मैचों में वह 17 विकेट चटका चुके है और पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस साल उन्होंने एक मैच में विकेट की हैट्रिक भी ली है।

कुलदीप यादव
काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे कुलदीप यादव भी आईपीएल 2022 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, यह खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार एंट्री पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रॉबिन उथप्पा
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रोबिन उथप्पा भी पूरी लय में नजर आ रहे हैं। अब तक सात मैचों में वह 227 रन बना चुके हैं। बता दें कि सीएसके ने मेगा ऑप्शन में 2 करोड रुपए में उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले कुछ सालों से रॉबिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *