बॉलिवुड से हॉलिवुड का सफर तय करने वाली ग्लोबल आइकॉन ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। उन्होंने अपना अगला कदम रेस्टोरेंट में रखा हैं, विदेश में उनका एक आलिशान रेस्टोरेंट भी है , जिसका नाम सोना है।

इस रेस्टोरेंट में आप मुख्य रूप से इंडियन डिशेस का लुत्फ उठा सकते हैं, यहां पर हर तरह का देसी खाना सर्व किया जाता है।एक्ट्रेस ने जब से इसे खोला है तभी से इसके चर्चे हो रहे है।

विशाल भारद्वाज हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क में स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने प्रियंका के साथ ‘कमीने’ और ‘7 खून माफ’ जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के रेस्टोरेंट के देसी खाने की काफी तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की।

डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन में पीसी के रेस्टोरेंट सोना के खाने के तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दोस्तों के साथ कितनी प्यारी रात है और न्यूयॉर्क में एक ट्विस्ट के साथ सबसे स्वादिष्ट देसी खाना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *