बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक्ट्रेस करीना कपूर खान , दीपिका पादुकोण, , कैटरीना कैफ , अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा  ,प्रियंका चोपड़ा और डायरेक्टर अयान मुखर्जी से काफी महंगा गिफ्ट मिला है.

इसके आलावा आलिया की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर को काफी महंगा गिफ्ट दिया है. रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी बहुरानी आलिया को खास उपहार दी हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. चलिए जानें किसने क्या दिया..

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने आलिया को शानदार गिफ्ट दी हैं. उन्होंने आलिया को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की एक प्यारी ड्रेस उपहार में दिया है. जिसकी कीमत 1.6 लाख रुपए बताई जा रही है.कैटरीना कैफ  ने रणबीर-आलिया को प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. इसकी कीमत 14.5 लाख रुपए बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने कपल को कथित तौर पर कपल को 26 करोड़ रुपए का 6 बीएचके फ्लैट दिया है. इसके बाद आलिया को गिफ्ट में काफी मंहगी डायमंड रिंग दी हैं.ऐसा कहा जा रहा है कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी  ने अपने अजीज दोस्त रणबीर और आलिया को सबसे महंगा गिफ्ट किया है.

शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल रणबीर-आलिया ने 16 अप्रैल को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, इस शानदार पार्टी में इनके परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *