बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों मां बनने के सफर से गुजर रही है, यानि वह जल्द ही आनंद आहूजा के बच्चे को जन्म देने वाली है। सोनम शादी के चार वर्ष के उपरांत प्रेग्नेंट हैं और इसी दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का अनुभव साझा किया है।

हाल ही में एक साक्षत्कार में सोनम कपूर ने बताया कि शुरूआत के 3 माह उनके लिए बहुत ही ज्यादा कठिन थे। एक्ट्रेस ने बोला है कि, “यह कठिन रहा है। हर कोई सिर्फ प्रेग्नेंसी को लेकर अच्छी बातें करता है, यदि आप अपने भीतर एक और जीवन को लाना चाहते हैं, तो आपको अपना सम्मान करना होगा।”

सोनम ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि कैसे उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर प्लानिंग को पूरा किया था। दोनों ने निर्णय किया था।

एक्ट्रेस बोलीं- “यह हमारे लिए एकदम सही वक़्त था। इस मई में हमारी शादी को 4 वर्ष हो जाएंगे, हम सिर्फ दो वर्ष के लिए एंजॉय करना चाहते थे और फिर हमने प्रयास करना शुरू किया और फिर यह काम कर ही गया । यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *