बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर केजरीवाल के सभी दावे खोखले निकले हैं. केजरीवाल सिर्फ टीवी पर ही बात करते हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने काम की फिक्र और जिक्र तो खूब किया, लेकिन काम नहीं किया. पहले कार्यकाल में हेल्पलाइन जारी किया गया. उस वक्त दावा किया कि कॉल आने पर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

बीजेपी के मुताबिक दिल्ली के सीएम ने पंजाब में सरकार बनने पर ट्वीट किया कि कट्टर ईमानदार सरकार आ गई है. सत्येंद्र जैन ने बड़ा कारनामा किया, जिसके चलते उनकी करोड़ों की सम्पत्ति को जब्त किया गया. पिछले कई सालों से उन पर जांच चल रही थी.

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल सोनिया गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं ने साथ मिलकर चिट्ठी लिखी थी. यह चिंता का विषय है, क्योंकि देश के कुछ नेता सेलेक्टिव राजनीति कर रहे हैं. वो देश के लिए हानिकारक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *