रणवीर सिंह सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाने जाते हैं।अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस फिर चाहे वह उनकी ड्रेस हो या एसेसरीज सभी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं।

इस दौरान फिर से उनके अतरंगी फैशन सेंस ने लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनके कपड़े नहीं बल्कि रणवीर के वीडियो के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना था।

रणवीर सिंह के एक वीडियो को ‘विरल भयानी’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। रणवीर सिंह सफेद टी-शर्ट और मरून रंग का प्रिटेंड पजामा पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने धूप से बचने के लिए काले रंग का चश्मा लगाया है। रणवीर लोगों के बीच अक्सर अतरंगी स्टाइल के लिए चर्चा का विषय बनते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *