शुक्रवार की शाम हैदराबाद  कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच में एहम मुकाबला खेला जाना है. हैदराबाद लगातार अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है अब अपना तीसरा मुकाबला भी जीतने की पूरी चाह बनाए हुए है.

हैदराबाद की इस आईपीएल  सीजन 15 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम ने शुरुआत के अपने दोनों मैच गवां दिए थे. जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स से हैदराबाद 61 रनों से हारी थी .

इतनी ही नहीं हैदराबाद ने चेन्नई को हराने के बाद तीन बार से लगातार मुकाबले जीत रही गुजरात टाइटंस  को भी अच्छी मात दी है. जिसके बाद से हैदराबाद के फैंस को उनकी टीम से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. हैदराबाद कहीं न कहीं शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को भी भारी शिकस्त देना चाहेगी.

हैदराबाद के लिए यह मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि हैदराबाद का सामना होगा कोलकाता (KKR) से कोलकाता इस बार अपने आप में काफी मजबूत टीम नजर आ रही है.

हैदराबाद लगातार अपनी जीत का परचम लहरा पाती है या नहीं. क्योंकि प्ले- ऑफ में जाने का सफर इसी बात से तय होगा की हैदराबाद अपने आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन देती हुई नजर आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *