आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भले ही अपनी शादी का आधिकारिक तौर पर अब तक एलान नहीं किया हो, लेकिन उनके अंदल रॉबिन भट्ट का दावा है कि 14 अप्रैल यानी कल ही दोनों सितारे एक दूजे के होने वाले हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्मों को शुरू करने से पहले दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के लिए एक खास पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसी पूजा में हिस्सा लेने के लिए रणबीर कपूर का परिवार उनके घर पहुंचा है.

शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए कपल ने खास तरह के इंतजाम किए हैं. आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं कि शादी में आने वाले मेहमानों को एक खास वैन में लाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से कवर है.

आलिया के अंकल ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे शादी की तारीख में किसी बदलाव या किसी सुरक्षा मुद्दे की जानकारी नहीं है. न ही मुझे तारीख पोस्टपोन होने के बारे में सूचित किया गया है. जहां तक ​​मुझे पता है, उनकी शादी तय कार्यक्रम के हिसाब से 14 अप्रैल को हो रही है और यह निश्चित रूप से 20 अप्रैल को नहीं है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *