राजस्थान के बूंदी जिले के तार का खेड़ा में एक शख्स की गला घोंट कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कत्ल के आरोप में मृतक के चचेरे भाइयों व रिश्ते में लगने वाले जीजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.

थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया की तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक संजय बैरवा का पिता भागाराम टोने टोटके करता है.

उसने उसके भाई, मां व जीजा पर टोने-टोटके कर आर्थिक व शारीरिक स्थिति ख़राब कर दी थी. मुख्य आरोपी प्रहलाद बैरवा कि जब भी तबीयत खराब होती तो वह जयपुर से टोने टोटके के लिए अपने ताऊ भागाराम के पास आता था.

दबलाना थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया की 8 अप्रैल को सूचना मिली थी की ग्राम तार का खेड़ा में मृतक संजय पुत्र भागाराम जाति बैरवा उम्र 40 साल जो अपने खेत पर रजके की फसल की रखवाली कर रहा था. सुबह मृतक की पत्नी सोभाग बाई ने खेत पर जाकर देखा कि संजय बैरवा खाट पर पडा हुआ था जिसके सिर, गले व पैरो पर चोटो के निशान थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *