बिग बॉस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला  के बीते साल निधन के बाद ‘सिडनाज’  के फैंस का दिल टूट गया था. लोगों को सिद्धार्थ के साथ शहनाज गिल की केमेस्ट्री खूब भाती थी.
इस रूमर्ड कपल की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी. इसी बीच शहनाज एक बार फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं. शहनाज की इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर एक बार ‘सिडनाज ‘ के फैंस शहनाज के वॉलपेपर को देखकर भावुक हो गए.
शहनाज गिल  के लेटेस्ट फोटो और वीडियो को एक ‘सिडनाज’ फैन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया साझा किया है. जिसमें देखा कि शहनाज के वॉलपेपर में वो सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं. वॉलपेपर में दोनों का सिर्फ हाथ दिख रहा है.शहनाज के वॉलपेपर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘सच्चा प्यार कभी नहीं मरता’इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में ‘सिडनाज’ फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *