पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट सोमवार सुबह हैक कर लिया गया. इस अकाउंट से कुछ ही मिनटों में 100 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए. यह पोस्ट एनएफटी और क्रिप्टोकरेंसी जैसी डिजिटल करेंसी से संबंधित थे. इसके साथ ही हैकर्स ने राहुल गांधी के फोटो को ‘सच भारत’ कैप्शन के साथ शेयर किया है.

कई दिनों से हैकर्स कई हाई प्रोफाइल ट्विटर हैंडल हैक कर रहे हैं. इतने दिनों में हैक होने वाला यह चौथा हाई-प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट है. इससे पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन का ट्विटर अकाउंट शनिवार देर रात हैक कर लिया गया था.

हैकर्स ने पंजाब कांग्रेस ट्विटर को हैक करके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया- ‘हमने अगले 24 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी एक्टिव NFT व्यापारियों के लिए एयरड्रॉप खोल दिया है!’

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को हार से अंदरूनी कलह चल रही है. इस बीच पंजाब इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए अमरिंदर सिंह राजा बराड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

इसके साथ ही प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में नेता विपक्ष बनाते हुए भारत भूषण आशु को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रजा बराड़ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *