आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी ही दुख भरी खबर सामने आई है। बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर शिव सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। शिव कुमार सुब्रमण्यम मीनाक्षी सुंदरेश्वर, हिचकी, रॉकी हैंडसम, 2 स्टेट्स और कमीने जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके है।

अब उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। शिव सुब्रमण्यम के निधन की जानकारी मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम उनकी पत्नी दिव्या और माता-पिता के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उनके दोस्त और फैंस के लिए भी शोक व्यक्त करते हैं।’ हंसल मेहता ने शिव के अंतिम संस्कार के समय और स्थान के बारे में जानकारी भी अपनी पोस्ट में शेयर की है। शिव का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सोमवार सुबह किया जाएगा।

शिव सुब्रमण्यम ने साल 2014 में आई फिल्म 2 स्टेट्स में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के पिता का रोल किया था, जिसे खूब पसंद किया गया। फिल्मों के अलावा शिव कुमार सुब्रमण्यम छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुके थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *