बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। ज्यादातर सामाजिक मुद्दों पर बनीं फिल्मों में नजर आने वाले आयुष्यान खुराना एक बार फिर फैंस का भरपूर मनोरंजन करने को तैयार हैं।

आयुष्यान खुराना जल्द ही आर्टिकल 15 के निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ एक सोशल ड्रामा फिल्म अनेक में नजर आएंगे। इस फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए एक्टर ने कहा कि “अनेक, एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो मेरे दिल के बेहद करीब है और यह एक शक्तिशाली फिल्म है क्योंकि यह दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करेगी।

इसके बाद एक्टर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ अनुभूति कश्यप की फिल्म डॉक्टर जी को लेकर आएंगे। इस फिल्म के बारे में खुराना ने कहा, “मामेरी अलगी फिल्म डॉक्टर जी एक ऐसे विषय है, जो लोगों को मनोरंजक तरीके से एक जरूरी सामाजिक मुद्दे के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा।

आयुष्मान खुराना को आखिरी बार साल 2021 में आई रोम-कॉम फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में वाणी कपूर के साथ देखा गया था। फिल्म में एलजीबीटीक्यू समुदाय को सम्मानजनक तरीके से उजागर किया, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *