एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। दोनों 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। 5 साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। फैंस रणबीर और आलिया को पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

राखी सावंत ने कहा- ‘आलिया के लिए ये साल कितना अच्छा है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और RRR सुपरहिट हो गई, अब शादी कर रही है। वाऊ, हॉलीवुड जा रही है। और दहेज में मैं भी जा रही हूं, बैग में बैठ जाऊंगी।’

रणबीर और आलिया ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हा आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट और अंकल रॉबिन भट्ट ने कन्फर्म किया है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

जब नीतू कपूर से आलिया और रणबीर की शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मैं भी पिछले 2 सालों से शादी की खबरें सुन रही हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कब होगी? उम्मीद है कि जल्द ही होगी। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *