इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बी-टाउन और हाॅलीवुड इंडस्ट्री की स्टनर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह हमेशा ही अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

पीसी विदेश में रहते हुए भी वह अक्सर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिन बना दिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में पीसी ने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।

लुक की बात करें तो प्रियंका येलो एंड व्हाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही है। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। कानों में बड़ी-बड़ी बालियां,ओपन हेयर्स और चूड़ियां प्रियंका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। आंखों पर लगे ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और भी उम्दा बना दिया है। वह अपने घर की छत पर दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं।

बता दें प्रियंका 3 महीने पहले सरोगेसी से मां बनी हैं। प्रियंका ने पति निक संग एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *