के पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार 15वें सीजन में कुछ खास नहीं कर पा रही है।आईपीएल का 15वां सीजन खेला जा रहा है, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के संतुलन को देखते हुए उन्हें इस बार प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन ऋषभ पंत की कप्तानी में इस बार के सीजन में काफी निराश करने वाला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को के खिलाफ गुरुवार को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इसी बीच ऋषभ पंत को इसी मैच में एक और बड़ा झटका तब लगा जब वो धीमी ओवर रेट के अपराध का भी शिकार बने। इस मैच में स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना ठोका गया है।

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में अपने निर्धारित समय तक 20वें ओवर में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद आईपीएल के आचार संहिता के तहत ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने इसे लेकर एक बयान जारी कर कहा कि, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए स्लो ओवर रेट का यह पहला मामला है। इसके चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक से ज्यादा बार यह गलती करने पर डबल जुर्माना और बैन जैसे प्रावधान हैं। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *