पंजाब की कटरीना कैफ से बनी इंडिया की शहनाज गिल  फिर चर्चा का केंद्र हैं। टीवी के कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’  में अपने चुलबुले नेचर से दीवाने बनाने वाली शहनाज गिल आज नेशनल स्टार बन चुकी हैं।

बिग बॉस के घर में ही शहनाज को उनके सबसे खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला मिले थे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले साल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत  के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद वह सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से काफी दूर हो गई थीं।

एक लंबे समय के बाद शहनाज को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस को उनके फोन में सिद्धार्थ शुक्ला की झलक दिखाई दी। दरअसल शहनाज के फोन का वॉलपेपर सामने आया है।

वॉलपेपर में उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा है। फैन्स इस पिक्चर को देख इमोशनल हो गए हैं। ये फोटो यह बात साबित करती है कि आज बेशक शहनाज पुराने अंदाज में लौट रही हैं लेकिन सिद्धार्थ के जाने की कसक उनके दिल में हमेशा रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *