रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में भी की जाती है. दोनों का विवाह इंडस्ट्री और इनके फैंस के मध्य सुर्खियों में बना हुआ है. आलिया और रणबीर की शादी को लेकर इनके फैन बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं.

लंबे वक़्त से इनकी वेडिंग डेट की चर्चा अब भी की जा रही है और अब अगर सामने आई रिपोर्ट की माने तो रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे है.

इस शादी में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट का परिवार और करीबी लोग ही उनकी शादी में शामिल होने वाले है.  आलिया भट्ट के नाना एन राजदान उन्हें रणबीर कपूर से विवाह करते देखना चाहते हैं. जिसके चलते जल्दबाजी में विवाह 17 अप्रैल को संपन्न कराने का निर्णय कर लिया गया है.

 कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि- ‘इस कार्यक्रम को ज्यादा बड़ा रखने का प्रयास भी नहीं किया गया है. क्योंकि दोनों परिवारों ने तो रणबीर और आलिया को पहले ही अपना चुके है. यह एक छोटा सा गेट-टूगेदर होने वाला है, जिसमें आलिया के नाना जी की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों पूरे रीति-रिवाज से विवाह के बंधन में बंधेंगे.’ रणबीर-आलिया या इनके परिवार की ओर से दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल एलान अब तक नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *