टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई  इन दिनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ में धमाल मचाती नजर आ रही हैं।

 इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने न केवल अपने करियर के बारे में बातचीत की, इसी के साथ-साथ उन्होंने उमर रियाज संग अपने रिश्ते को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। रश्मि देसाई ने इंटरव्यू में बताया कि उमर रियाज की जिंदगी में कोई और है।

जब सिद्धार्थ कन्नन ने रश्मि देसाई से उनके और उमर रियाज की बॉन्डिंग के बारे में सवाल किया। तो जवाब देते हुए रश्मि देसाई ने बताया कि, “मुझे लगता है कि उमर की जिंदगी में पहले से ही कोई है और वह अपनी जिंदगी को लेकर काफी पर्सनल है। हम उस बाउंडरी का सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि लोग मुझे उनके साथ पसंद करते हैं और मुझे ये चीज समझ में आती है। मैं उसका सम्मान भी करती हूं। लेकिन हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।”

अपनी जिंदगी में प्यार को लेकर रश्मि देसाई ने बताया कि, “जहां तक लव लाइफ की बात है, मुझे ये बिल्कुल नहीं चाहिए और न मैं किसी के प्यार की तलाश में हूं। मुझे लगता है कि मैं खुओश हूं और मेरे आसपास बहुत अच्छे लोग मौजूद हैं। मैं डेस्पीरेट नहीं हूं। होगा, होगा, नहीं होगा, नहीं होगा। तेल लेने जाए। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *