अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा घूमने की बहुत शौकीन हैं। गर्मिया शुरू होते ही वह अब मालदीव वेकेशन पर आ चुकी है। वहां पहुंचते ही अभिनेत्री बिकिनी लुक में लौट आई हैं। हाल ही में मालदीव से उन्होंने अपने बोल्ड लुक की कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की है, जो इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं।

इन फोटोज में सोनाक्षी मालदीव के समंदर में खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है और खूबसूरत लोकेशन के बीच जबरदस्त पोज से हर किसी को दीवाना बना रही है।

एक फोटोज में अभिनेत्री समंदर के बीच बने खूबसूरत से घर की टैरिस पर जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इन फोटोज को साझा करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- ‘Mermaid spotting. मालदीव के साथ मेरा प्यार संबंध हर ट्रिप के साथ मजबूत होता हुआ दिख रहा है और इस बार और भी अधिक क्योंकि @vakkarumaldives पर सबसे अमेजिंग रहने का प्रबंध @travelnlivingin द्वारा क्यूरेट कर दिया है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत फोटोज के लिए @yashlightroom को धन्यवाद भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *