अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने देश से दूर रहती हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

अब एक्ट्रेस ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह खेल के मैदान में जर्सी पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने एक मैनहोल कवर के सामने की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका के साथ उनकी छोटी सी भतीजी कृष्णा भी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और कृष्णा दोनों ही सड़क पर पोज करती दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से खेल के मैदान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके पति निक एक्शन मोड में गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं प्रियंका भी गेम की जर्सी में खड़ी होकर किनारे से देख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, गमे डे…परफेक्ट संडे! इसके अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक वह भतीजी कृष्णा के साथ क्यूट अंदाज में पोज करती दिखाई दे रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *