देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई इन दिनों अपने खाताधारकों के लिए नए-नए नियम बना रहा है, जिसका पालन करना भी जरूरी कर दिया है। अगर आप नए नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

एसबीआई ने अपने खाताधारक एटीएम से 10 रुपये से ज्यादा का कैश निकालते हैं तो फिर अब आपको दिक्कतें होने जा रही है। 10 हजार रुपये से ज्यादा रकम निकालने के लिए अब आपको एक ओटीपी पासवर्ड मिलेगा, जिसके बाद आब पैसा निकाल सकते हैं।

जानिए डिटेल

– SBI ATM से पैसे निकालने के लिए आपको OTP की आवश्यकता होगी।

– इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

– यह ओटीपी चार अंकों का होगा जो ग्राहक को एक ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा।

बता दें कि ग्राहकों को ठगी सेबचाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक को लगातार धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। SBI के पास भारत में 71,705 BC आउटलेट्स के साथ 22,224 शाखाओं और 63,906 एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *