भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे देश भर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ-साथ अब लोग इनके कलाकारों को भी काफी पसंद करने लगे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में रानी चटर्जी जिम में नजर आ रही हैं। हालांकि अभिनेत्री जिम में वर्कआउट करने की बजाय डांस करती दिख रही हैं।जिम में वर्कआउट की जगह डांस करते हुए अपना वीडियो साझा किया है।

शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री जिम वियर में इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए रील बना रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा गया संडे सुबह का मूड।

वहीं एक यूजर ने लिखा बहुत शानदार। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो अभिनेत्री के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनसे खास अपील कर डाली। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कृपया जिम में वर्कआउट ही किया करें, यह सब करने से बाकी लोगों को दिक्कत होती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म लेडी सिंघम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में रानी चटर्जी के साथ बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *