एक्ट्रेस दीया मिर्जा  ने अपनी बेटी समायरा रेखी  को जन्मदिन की बधाई बेहद खास अंदाज में दी है. अपने टीन्स में प्रवेश कर चुकीं समायरा की एक तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने समायरा के नाम एक प्यारा नोट भी लिखा है.

जन्मदिन के मौके पर दीया मिर्जा ने समायरा की ब्लैक टॉप में एक तस्वीर शेयर की है और इंस्टाग्राम पर इसे एक इमोशनल नोट के साथ शेयर किया है. दीया ने कैप्शन में लिखा, ’13वां जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्रीसियस गर्ल.

अपना दिल और घर मेरे लिए ओपन करने के लिए थैंक यू, ये सिर्फ तुम कर सकती थी. तुम बहुत स्पेशल हो सैम और मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ सीखने और बड़ी होते हुए बिताना चाहती हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. अपना प्यार हमेशा ऐसे ही देते रहो.’ आपको बता दें कि दीया मिर्जा पहले भी कई बार शेयर कर चुकी हैं कि समायरा उनके लिए कितनी स्पेशल हैं.

इस तस्वीर में सभी पीले आउटफिट में नजर आ रहे थे. वहीं, इस तस्वीर के साथ दीया मिर्जा ने लिखा था- हैप्पी डॉटर्स डे स्वीटहार्ट, हम तुम्हरे बहुत आभारी हैं.’ दीया मिर्जा और समायरा कई बार एक जैसे आउटफिट में भी नजर आते हैं. दीया मिर्जा उनके साथ कभी डांसिंग वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *