बीते साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज कौर संधू ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब वापस देश लाने वालीं हरनाज संधू जीत के बाद से ही दुनिया भर में काफी चर्चाओं में रही थीं।

 हरनाज आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।

इसी क्रम में हाल ही में हरनाज संधू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर सामने आईं इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है।  मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज का यह नया रूप सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

बस फिर क्या था हरनाज की इन तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल कर डाला। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह कितनी मोटी हो चुकी है। एक अन्य ने कमेंट में लिखा- मोटी मिस यूनिवर्स। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हरनाज कौर संधू की ड्रेस बिल्कुल खराब है।  एक यूजर ने उन्हें प्लस साइज मॉडल तक बता डाला।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मिस यूनिवर्स हरनाज को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा हो। दिसंबर 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *