बॉलीवुड को बेबी डॉल और चिट्टियां कलाईयां जैसे सुपरहिट गाने देने वाली मशहूर सिंगर कनिका कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती है। कभी उनके गाने उन्हें लाइमलाइट में लाते है तो कभी कोई कंट्रोवर्सी हो जाती है।

अब एक बार फिर सिंगर खबरों में छाई हुई है। मगर इस बार कनिका जिस वजह से चर्चा में हैं वो काफी सुखद और अच्छी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरे आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

कनिका को लेकर ऐसी खबर है कि वह एनआरआई गौतम के साथ रिलेशनशिप में हैं। कनिका ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। वह अपने साथ-साथ अपने तीनों बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं। बता दें कि 43 साल की कनिका की ये दूसरी शादी होगी। गौतम भी राज की तरह एनआरआई हैं जो लंदन में रहते हैं।

कनिका के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहला गाना साल 2012 में जुगनी जी गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। हालांकि कनिका को पॉपुलैरिटी मिली साल 2012 में रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से। कनिका ने फिर इसके बाद छिल गए नैना, जवानी ले डूबी, दा दा दस्से, लव लेटर, बीट पे बूटी, रेशम दा रुमाल, नचदी फिरांगी, थाड़े रहियो जैसे हिट गाने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *