यूपी की राजधानी लखनऊ में डेटिंग एप के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. एक युवक ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. खबर के मुताबिक पीड़ित शख्स ने डेटिंग एप पर अपना पर्सनल फोन नंबर साझा किया था.

पीड़ित का कहना है कि उसने एक डेटिंग एप पर अपना फोन नंबर साझा किया था, जिसके बाद उसे एक लड़की का फोन आने लगा. इसके बाद वो लड़की वीडियो कॉल करने लगी और पीड़ित के साथ कुछ अश्लील बातें कथित तौर पर लड़की ने रिकॉर्ड कर लीं.

इंस्पेक्टर ने कहा, “डेटिंग ऐप्स पर कुछ लोग यूजर्स से अपने फोन नंबर साझा करने को कहते हैं और फिर उनके अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लेते हैं, फिर वे सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने और पैसे मांगने की धमकी देते हैं. इसी तरह की घटना  जानकीपुरम इलाके से भी सामने आई थी जब एक पीड़ित ने इसी तरह ब्लैकमेल किए जाने के बाद साइबर सेल से संपर्क किया था.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *