रॉयल एनफील्ड इस साल आने वाले महीनों में कई नई बाइक्स लॉन्च करने जा रहा ही. पिछले साल नवंबर में कंपनी ने खुलासा किया था कि वे अगले सात साल में कम से कम 28 बाइक लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं.. 2022 में भारत में आने वाली रॉयल एनफील्ड बाइक्स पर नजर डालते हैं.

Royal Enfield Hunter 350

Meteor 350 और न्यू जनरेशन Classic 350 के बाद नए जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाला Hunter 350 कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट होगा. हंटर 350 एक रेट्रो रोडस्टर होगा, जिसे युवाओं के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा है.

Royal Enfield Super Meteor 650

350cc सेगमेंट में कई पॉपुलर बाइक्स के बाद कंपनी अब 650cc सेगमेंट को भी टारगेट करेगा. कंपनी के आगामी पावर क्रूजर Royal Enfield Super Meteor 650 को पहले ही भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है.  यह बाइक अगस्त में लॉन्च हो सकती है.

New-Gen Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफील्ड की 2022 के लिए लॉन्च की गई सबसे बड़ी मोटरसाइकिलों में से एक नई जनरेशन बुलेट होने की उम्मीद है. न्यू-जेन बुलेट 350 आरई के नए जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा लॉन्च होने पर यह भारत में सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल होगी. यह नवंबर में लॉन्च हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *