राजौरी में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मौलवी के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। मौलवी के भाषण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।  मौलवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को दो धर्मों में तनाव बढ़ाने वाली फिल्म बताते नजर आ रहे हैं।

इसी भाषण में मौलवी कुछ भड़काऊ बातें भी बोल रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

मौलवी का कहना है कहा कि इस फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है, वह इसकी निंदा करते हैं। इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। करीब 40 सेकंड की वीडियो में मौलवी कह रहे हैं, ‘यह फिल्म बंद होनी चाहिए। हम अमन पसंद लोग हैं। हमने इस मुल्क पर आठ सौ साल हुकूमत की है। तुम्हें 70 साल राज करते हुए हैं, तुम हमारा निशान मिटाना चाहते हो, तुम मिट जाओगे, पर कलमा पढ़ने वाले नहीं मिटेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *