प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को सात देशों के ‘बिम्सटेक’ समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा होने की उम्मीद है.

बिम्सटेक में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. यह शिखर सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित होगा और बिम्सटेक का वर्तमान अध्यक्ष श्रीलंका इसकी मेजबानी करेगा.”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिस्मटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 28 मार्च को होगी तथा 29 मार्च को समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 मार्च से 30 मार्च के बीच श्री लंका का दौरा करेंगे.

इस सम्मेलन की खास बात यह है कि पिछले साल सेना द्वारा अधिग्रहण के बाद से यह पहला बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन भी होगा. इसमें म्यांमार के नेता जनरल मिन आंग हलिंग भी शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *