भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ‘लोगों को जिंदा जला देने’ की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं

उन्होंने आगे कहा-” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार गुनहगारों की सरकार है तथा आने वाले समय में बनर्जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.”

उन्होंने कहा ‘उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा , बीजेपी को बार-बार घेरने का प्रयास करने वाले राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस घटना पर क्यों चुप हैं, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए.’

बीजेपी सांसद ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनहगारों की सरकार करार देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *