बॉलीवुड की नेक्स्ट जनरेशन के स्टार्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अपना फिल्म डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में ये सभी स्टार किड्स काम कर रहे हैं.

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा को द आर्चीज के सेट्स पर देखा गया. सभी के लुक अब सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. खुशी कपूर को आप ब्राउन बालों के साथ नए लुक में देख सकते हैं. अगस्त्य ब्राउन आउटफिट में कर्ली बालों के साथ नजर आ रहे हैं.

जोया अख्तर की इस फिल्म में संजय कपूर के बेटे जहान कपूर भी नजर आएंगे. जहान की भी यह पहली फिल्म है. फिल्म द आर्चीज, आर्चीज कॉमिक्स पर आधारित है. इसमें सुहाना खान, वेरोनिका लॉज का रोल निभाती नजर आएंगी. वहीं अगस्त्य, आर्ची एंड्रूज और खुशी कपूर, बेटी कूपर के रोल में हैं. जहान इस फिल्म में जगहेड जोंस का किरदार निभाते नजर आएंगे.

सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरों में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा के साथ नव्या नवेली नंदा, गौरी खान, जोया अख्तर, जहान कपूर भी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों से साफ है कि जोया अख्तर, स्टार किड्स के साथ मिलकर कुछ बढ़िया बना रही हैं. तभी तो इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *