सैमसंग ने भारत में अपने Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन का 1TB स्टोरेज वेरियंट को पेश किया है. इससे पहले तक यह स्मार्टफोन सिर्फ 256GB और 512GB स्टोरेज में ही उपलब्ध था.  इस स्मार्टफोन को 28 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा स्मार्टफोन 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है. फोन ‘विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी’ से लैस है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को दिन भर में ऑटोमैटिकली एडजस्ट करती है.  फोन में S-Pen स्टाइलस के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है.

फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 4nm स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट और 12GB रैम मिलती है. पीछे की तरफ, इसमें 108-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा है. वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 40-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *