राजद के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि-” केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर लालू यादव की हत्या कराना चाहती है. लालू जी का इलाज न इसलिए दिल्ली एम्स ने उन्हें एडमिट करने से मना कर दिया है. ”

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर लालूजी के खिलाफ साजिश कर रही है उनके इस काम के लिए जनता माफ नहीं करेगी. वीरेंद्र ने कहा लालू यादव बीमार हैं. उनका किडनी काम नहीं कर रहा.

बता दें कि उन्हें डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची के सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और पांच साल की सजा सुनाई थी. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अचानक उनकी तबियत हई खराब, उसके बाद एयरपोर्ट से एम्स अस्पताल पहुंचे लालू यादव ,एम्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *