उत्तर प्रदेश के एटा में एमएलसी चुनाव मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के तहत नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को कलक्ट्रेट में फिर बवाल हो गया, कलक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान सपा प्रत्याशियों के कपड़े भी फट गए। उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना के बाद कलक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। सपा प्रत्याशियों के पर्चे छीनने का आरोप लगाया गया।

मंगलवार की सुबह नामांकन पत्रों की जांच के दौरान फिर से बवाल हो गया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशियों को घेरकर मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

अरविंद प्रताप की पदावधि समाप्त होने से रिक्त हुए पद पर सपा के राकेश सिंह यादव और भाजपा के आशीष यादव के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इसी पद पर अनुज कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *