पिछले कुछ सालों में सिनेमा इंडस्ट्री ने अपने कई सितारों को खोया है।  मशहूर तेलुगु एक्ट्रेस ‘गायत्री’ उर्फ ‘डॉली डिक्रूज’ का निधन हो गया है।

खबरों की मानें तो कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होली पार्टी से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह एक दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई।

गायत्री, जिन्हें डॉली डी क्रूज़ के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें तेलुगु वेब सीरीज ‘मैडम सर मैडम अंते’ से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपने यू्ट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम भी खूब लोकप्रियता हासिल की। 18 मार्च को अभिनेत्री का निधन हो गया, वह केवल 26 वर्ष की थीं।

गायत्री के निधन की खबर उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा की, जिन्होंने शो में उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “आप इस मां को कैसे छोड़ कर जा सकती हैं। वास्तव में तुम्हारे साथ बिताया हुआ समय सबसे अच्छा था। फिर भी मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकती हैं,  मैं आपको याद नहीं करना चाहती हूं। लव यू ।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *