एक्ट्रेस शमा सिकंदर जल्द ही बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन 14 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।

प्री-वेडिंग शूट के लिए शमा एकदम क्रिश्चन ब्राइड की तरह सजा। लुक की बात करें तो शमा व्हाइट गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं। शमा के चेहरे पर भी ब्राइड ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

वहीं जेम्स व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक तस्वीर में जेम्स को अपनी लेडीलव के माथे पर किस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ शमा ने लिखा-‘और अब ये शुरू होता है।’

इससे पहले शमा सिकंदर की शादी का ‘सेव द डेट’ की भी झलक सामने आई है, जिसे उनके इनविटेशन डिजाइनर ने शेयर किया है। ‘सेव द डेट’ को बिल्कुल सिंपल तरीके से डिजाइन किया गया है।

शमा और जेम्स कई सालों से एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2015 में सगाई की थी। फिलहाल अब हर कोई कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *