‘बिग बॉस 15’  फेम एक्ट्रेस शमिता शेट्टी  इन दिनों एक्टर राकेश बापट  संग हमेशा अपने को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. हालांकि इसी बीच अटकले हैं कि बी-टाउन के इन लव बर्ड्स की राहें अलग हो गई हैं.

ब्रेकअप की खबरों की सनसनी के बीच शमिता  अपने इंस्टाग्राम पर अपना बेहद कूल लुक शेयर किया है. हालांकि उनकी फोटो देखकर उनके चाहने वाले थोड़े परेशान दिख रहे हैं.

शमिता शेट्टी ने शुक्रवार को अपनी एक तस्वीर शेयर की. फोटो में शमिता के कंधे पर बैंडेज लगा दिख रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कुछ खास इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा- ” हमेशा चमकते रहो और खुश रहो.”

फोटो में शमिता पिंक फ्लावर बेस्ड ह्वाइट स्लीवलेस गाउन में दिख रही हैं. खुले मैसी हेयर और लाइट मेकअप में वह अलग-अलग एंगल में पोज देती हुई देखी जा सकती हैं.

शमिता की पोस्ट पर एक फैन ने सैड इमोजी शेयर करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- अब आपको शोल्डर (कंधा) कैसा है…मैं अब भी उन बैंडेज को देख सकता हूं…वहीं एक दूसरे ने फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘क्या हुआ शमी… सब ठीक तो है?’ एक अन्य फैन ने लिखा- ये क्या हुआ मैम? कई लोगों ने एक्ट्रेस से चोट के पीछे की वजह पूछी है और अपना ख्याल रखने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *