बॉलीवुड में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है। क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी पर आधारित फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का नाम ‘कौन प्रवीण तांबे’ है।

इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिला है। इस ट्रेलर को देखने से पता चल रहा है कि फिल्म में प्रवीण तांबे के सिर्फ खेल के बारे में नहीं बताया जाएगा।

प्रवीण तांबे का जन्म 8 जून 1971 में हुआ था। उन्होंने 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। श्रेयस तलपड़े बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे है।

‘कौन प्रवीण तांबे’ फिल्म का निर्देशक जयप्रदा देसाई ने किया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अलावा आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजलि पाटिल नजर आएंगी। ये फिल्म 1 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *