अभिनेत्री करीना कपूर का अपनी फिटनेस के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अपने ग्लैमरस स्टाइल को बरकरार रखने के लिए दिन में कई घंटे एक्सरसाइज करती हैं।

करीना कपूर खान ने अपनी फीमेल फैंस को इंस्पायर करने के लिए बॉडी पॉजिटिविटी के ऊपर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह महिलाओं को हिम्मत देती नजर आ रही हैं।

पोस्ट में करीना ने लिखा, “चाहे मैसी बालों वाला कोई दिन हो या फिर ग्लैमरस आउटिंग, या साइज जीरो से साइज 16 तक का सफर मैंने अपने जीवन का हर फेज आनंद के साथ जिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था, लेकिन मैंने अपने बढ़े हुए वजन को अपने काम पर कभी हावी नहीं होने दिया। ”

आपको फिल्म ‘टशन’ उसकी स्टोरी की वजह से याद हो न हो लेकिन करीना की जीरो फिगर की वजह से जरूर याद होगी। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।  उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

करीना की तारीफ वैसे तो हर कोई करता है लेकिन इस बार उनकी इस खास पोस्ट को लोग ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं खासकर लड़कियां। उनकी पोस्ट पर उनकी ननद सबा पटौदी कमेंट करके लिखती हैं, “प्रेरणादायी व्यक्तित्व।” एक फैन ने लिखा, “करीना आप हर तरह से सुदंर लगती हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *