नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी है इस बीमारी में व्यक्ति किसी खास शब्द या वाक्य को दोहराता रहता है। नसीर ने कहा कि वह कोशिश करने पर भी वो चैन से नहीं रह पाते।

नसीरुद्दीन शाह ने इटेरव्यू में बताया कि ,’मैं ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहा हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। यह मेडिकल कंडिशन है। इसे आप डिक्शनरी में चेक कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे बताया, ‘ओनोमैटोमेनिया एक बीमारी है जिसमें आप बिना किसी कारण के किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं। बस आप इसे सुनना पसंद करते हैं। मैं हर समय यह करता हूं इसलिए मैं कभी भी आराम से नहीं रहता। यहां तक कि जब मैं सो रहा होता हूं तब भी मैं ऐसे शब्द बोल रहा होता हूं जो मुझे पसंद हैं।’

नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में शाहिद कपूर की बहन की शादी में देखा गया, जहां वह पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बीत की जाए तो नसीरुद्दीन शाह हाल ही में फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *