रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड भाग जाने की अफवाह के बाद एक बार फिर ये वोलोदिमिर जेलेंस्की दुनिया के सामने आए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया।

इसमें वह अपने कार्यालय में दिखाई दे रहे हैं।  में एक और कर्मचारी दिख रहा है। वह लिखते हैं- “मैं कीव में हूं। मैं यहीं से काम कर रहा हूं। कोई भी नहीं छिपा है।”

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह दूसरी बार है जब, जेलेंस्की के यूक्रेन छोड़ने की अफवाह उड़ी है। इस बार एक रूसी राजनेता ने दावा किया था कि, जेलेंस्की पोलैंड भाग गए हैं। अफवाह थी कि, उन्होंने दो मार्च को ही यूक्रेन छोड़ दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब तक तीन बार जेलेंस्की की हत्या का प्रयास किया जा चुका है। हालांकि, तीनों बार जेलेंस्की खुद को बचाने में कामियाब हुए हैं। इससे पहले जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर आरोप भी लगा चुके हैं कि, वह मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। वोलोदिमिर जेलेंस्की की हत्या करवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *