फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट आज 50 साल की हो गई हैं। महेश भट्ट की बेटी पूजा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। पूजा भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी हुई है।

17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महेश भट्ट की इस बेटी को 16 साल में ही शराब पीने की लत लग गई थी। पूजा ने साल 1989 में फिल्म ‘डैडी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। अपने पिता महेश भट्ट की इस फिल्म में पूजा ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था।

पूजा के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। उनकी मां का असली नाम लॉरेन ब्राइट था। पूजा भट्ट का एक भाई राहुल भट्ट हैं। महेश भट्ट और किरण की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों बाद में अलग हो गए थे।

यह भी कहा जाता है कि 16 साल की उम्र में ही पूजा शराब पीने लगी थी। उन्हें शराब की लत लग गई थी। बहुत बाद पूजा ने शराब छोड़ने का फैसला किया। साल 2016 में पूजा ने शराब को छोड़ने की कसम खा ली।

सड़क, जानम, गुनहगार, हम दोनों, चाहत, तमन्ना, बॉर्डर, जख्म जैसी कई फिल्मों में पूजा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वहीं उन्होंने 49 साल की उम्र में वेबसीरीज बॉम्बे बेगम से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *